मोरना। प्रख्यात कथा व्यास किरीट भाई ने भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में अक्षय वट की परिक्रमा कर पूजन किया। यज्ञमानों के साथ पोथी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर में दर्शन किए। कथा व्यास किरीट भाई मंगलवार यानि आज से हनुमतधाम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भागवत की अमृत वर्षा करेेंगे।
गुजरात के अहमदाबाद से पधारे कथा व्यास किरीट भाई ने यज्ञमानों के साथ अक्षय वट पर विधि विधान से पूजन किया। आचार्य गिरीशचंद्र उप्रेती, अचल शास्त्री, सुमन शास्त्री आदि आचार्यो ने महर्षि शुकदेव के प्राचीन मंदिर में पूजा की। यज्ञमान सुभाष, नरेश, डॉ सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। कथा व्यास हनुमतघाम में आठ से 13 मई तक प्रतिदिन सायं तीन से सात बजे तक श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। उन्हें सुनने को भागवत भक्त शुकतीर्थ पहुंच रहे है।