फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ-उन्नाव गैंगरेप के विरोध में वाम दलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव कांड के विरोध में वामदलों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश में बच्चियों के साथ बढ़ती अमानवीय घटनाओं के विरोध में वाम लोकतांत्रिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। घटनाओं पर सांप्रदायिकता फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वाम लोकतांत्रिक पार्टियां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पूरा देश सांप्रदायिकता एवं जातिवादी शक्तियों की गिरफ्त में है। अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। कठुआ और उन्नाव जैसी दुष्कर्म की घटनाओं ने देश की जनता को आक्रोशित कर दिया है। दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने, दलितों अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर आए दिन अत्याचार और उत्पीड़न करने वालों पर कार्रवाई करने, दो अप्रैल के भारत बंद में निर्दोष दलितों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने, किसानों को गन्ने के लिए पर्याप्त इंडेंट जारी कराने की मांग की है। किसानों को दैवीय आपदा में मुआवजा दिलाने आदि मांग की। प्रदर्शनकारियों में शाहनवाज खान, राजबल त्यागी, छोटे खान, सुभाष उपाध्याय, घसीटू सिंह, मुमताज, सलेक चंद, भुवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें