फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन की राह में रोड़ा बना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में लगने वाली सीटी स्कैन मशीन की राह में बिल्डिंग रोड़ा बन गई है। अस्पताल में मशीन लगाने के लिए पर्याप्त रूप से जगह नहीं मिल सकी है। अब इसके लिए नया भवन तैयार होगा, तब जाकर मशीन को लगाया जाएगा। हालांकि सीटी स्कैन भी डायलिसिस की तरह पीपीपी मॉडल पर चलेगी। यह अभी साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सड़क हादसों के अलावा अन्य परिस्थितियों के मरीजों का सीटी स्कैन कराने के लिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग को मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर रेफर करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों के साथ तीमारदारों का अतिरिक्त समय वहन होता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीटी स्कैन मशीन जिला अस्पताल में लगाने की योजना तैयार की थी। शासन को प्रपोजल भी भेजा गया। यहां से हरी झंडी मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू किया किया। ऐन वक्त पर पैमाइश के साथ मशीनों के रखरखाव के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी है। यह मशीन अत्याधुनिक होने के साथ महंगी है। जिसके लिए अलग से रूम चाहिए, ताकि उसकी सुरक्षा और देखभाल बेहतर हो सके। जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी। जिसके चलते अब यह प्रोजेक्ट लटकता नजर आ रहा है। विभाग पहले इसके लिए भवन बनाएगा, तभी मशीन लग सकेगी। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए तैयारियां की जा रही है। जिसके अलग से कमरा बनेगा, तब जाकर मशीन को सेटअप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें