अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राजकीय हाईस्कूल कुटबी, बघरा और मुजफ्फरनगर में माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन और विकास समिति को प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र सिंह आर्य ने कहा कि विद्यालयों के विकास के लिए सहभागिता की भूमिका को विस्तृत रुप से समझाया। विद्यालयों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जानी जरूरी है। इसके लिए विकास समिति के सदस्यों को भी अपनी भूमिका निभानी जरूरी है। प्रधानाध्यापिका रीता मित्तल ने अभिभावकों को विद्यालयों में सकारात्मक योगदान देने की अपील की है। ताकि विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ सके। इस दौरान मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र सिंह ने विद्यालय की वार्षिक योजना बनाने के लिए सदस्यों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में अध्यापिका निधि सिंह, आरती देवी, केशोराम, हुकम सिंह, ओमपाल, रेशू देवी आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र के विकास में योगदान दें युवा
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में 12 से 19 जनवरी तक युवा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि युवा घर-समाज के साथ देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें। मुख्य अतिथि प्रमोद चौधरी ने कहा कि युवा हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। युवा शिक्षावान के साथ संस्कारवान बने और जागरूक रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक सतीश शर्मा, बीना शर्मा, गौरव चौधरी, मोहम्मद उसामा, सुनीता, अजय, यशपाल, मोमिन, नितिन, पूजा, हरीश, शिवानी, स्वाति आदि मौजूद रहे।