फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाईनेंस कंपनी के अभिकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। एक फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि कंपनी ने ग्रामीणों के पैसे हड़प लिए हैं। खातेदारों ने अभिकर्ताओं का गांव में रहना मुश्किल कर रखा है। अभिकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन देकर कंपनी से खातेदारों के पैसे वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक फाइनेंस कंपनी के अभिकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस में धरना देकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी को देकर बताया कि उन्होंने ग्रामीणों के कंपनी में लाखों रुपये जमा करा दिए थे, लेकिन कंपनी ने खातेदारों के पैसे वापस नहीं किए, जिसका एक मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा था। कोर्ट द्वारा पैसे वापसी करने के आदेश पारित होने के बाद भी कंपनी पैसे नहीं दे रही है, जिससे खातेदारों ने उनका गांव में रहना मुश्किल कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद सैनी, राजपाल, सुदेश, कुंवर सिंह, रमेशचंद, सुनील कुमार, पुष्पेंद्र, ओमबीर, मनोज कुमार, सुशीला, अनीता, वीरेंद्र, नेपाल सिंह, अनीता, बसंत, लता, विमला देवी, मुनिजा, गुलनाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें