फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक पर सरकार का बिल गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक पर सरकार का बिल गलत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फलाह-ए-इंसानियत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सभा का आयोजन किया गया। मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों ने तीन तलाक पर केंद्र सरकार के बिल पर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने चंद महिलाओं का सहारा लेकर मुस्लिम समाज को निशाना बनाया है। केंद्र सरकार का यह बिल पूरी तरह से गलत है। इसे मुस्लिम समाज मंजूर नहीं करेगा। सभा की अध्यक्षता कारी मोहम्मद खालिद कासमी तथा संचालन शमशाद कुरैशी ने किया। सभा में नूर इलाही साबरी, हकीम रब्बानी, महबूब आलम, हाजी मुनव्वर, सोहराब राना, मौलाना राशिद, मौलाना इंतजार, मौलाना हुजैफा आदि मौजूद रहे।

सांसद को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन कुशपुरी के नेतृत्व में उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनपद को आईबीपीएस योजना में शामिल करने की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद संजीव बालियान को ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जनपद दिल्ली के नजदीक है। यहां आईटी के लिए सुविधाएं प्रचुर मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म कपड़े वितरित किए
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी के पदाधिकारियों ने नववर्ष पर खादरवाला में गर्म कपड़े और मिठाई का वितरण किया। बच्चों को सर्दी से बचाव के उपाए बताए। इस दौरान राजकुमार, सुमित छाबड़ा, विशुदीप गौतम, देवेंद्र चौहान, अंशुल अरोरा, डॉ नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें