मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वावधान में शिक्षा एवं कैरियर अवसर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को समयबद्धता के साथ पढ़ाई करने के टिप्स दिए।
शुभारंभ श्रीराम कालेज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन एसएल शर्मा, प्रबंधक सुधीर शर्मा, अध्यक्षा रेणु शर्मा, प्रधानाचार्या संतोष जैन ने संयुक्त रूप से किया। डॉ कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमें अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने चाहिए। जिस तरह पेंसिल में लिखने का हुनर है, लेकिन वह लकड़ी के आवरण में छिपा रहता है। उसी तरह विद्यार्थी के अंदर प्रतिभा छिपी रहती है। बॉडी लैंग्वेज, वर्ड पॉवर एवं टॉन आफ लैंग्वेज से अधिक शक्तिशाली होती है। वक्ताओं ने कहा कि समयबद्धता से अपने कोर्स की तैयारियां करें, इससे अच्छे परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी गगन शर्मा ने भी छात्रों को विषयानुसार जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन संदीप दीक्षित ने किया।