मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। सेंट जोवियर्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने बाल दिवस के मौके पर नई दिल्ली जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर उन्हें उपहार भेंट किए। राष्ट्रपति ने बच्चो से प्राप्त उपहार को ध्यानपूर्वक देखा और उनकी प्रशंसा की। राष्ट्रपति से भेंट के बाद बच्चो ने मुगल गार्डन, इंडिया गेट, अमर जवान ज्योति, संग्राहलय आदि देखे। मौके पर प्रधानाचार्य शैली गांधी, राजपाल आर्य, अमन मिश्रा, अंशिका, अन्नू, वैदिक, वेदांत, अभि तोमर, स्पर्श, कनिष्क, वरदान, अंशिका, अनंत, महक, आस्था आदि मौजूद रहे।
हादसे बाइक सवार घायल
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। संभलहेड़ा निवासी नसीम पुत्र याकूब, पत्नी और मां के साथ मीरापुर से गांव जा रहा था। बिजलीघर के सामने अचानक बंदर के आ जाने से बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया।