फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल पर पीठ ठोकेंगे योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार की पीठ ठोकेंगे। कैराना से पलायन का मुद्दा हो या फिर बेलगाम अपराधियों पर लगाम कसने की कामयाबी। जीआईसी की जनसभा में सीएम का भाषण भयमुक्त समाज और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर केंद्रित रह सकता है। प्रदेश में योगी सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद जिले में चार अपराधी मुठभेड़ में मारे गए, जबकि 26 इनामी बदमाशों को गोलियां लगी।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में पुलिस बदमाशों के खिलाफ फ्रंट फुट पर डटी है। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक अपहरण, रंगदारी, लूट और हत्या के मुकदमों का ग्राफ गिरा है। पुलिस मुठभेड़ में चार बड़े शातिर बदमाश ढेर किए जा चुके हैं, जिनमें 50 हजार का इनामी नितिन बुलंदशहर, दस हजार का इनामी नदीम बागोवाली, 20 हजार का इनामी जान मौहम्मद दोघट और 50 हजार का इनामी फुरकान निवासी तितरवाड़ा शामिल है। बीते पांच माह में खाकी ने बदमाशों की नाक में नकेल डाल रखी है। अलग-अलग मुठभेड़ में 26 बदमाशों को लंगड़ा कर पुलिस ने हिरासत में लिया और सलाखों के पीछे भेज दिया है। इनके अलावा 84 शातिर और इनामी बदमाश पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
क्राइम कैपिटल के रूप में बदनाम रह चुके जिले में लंबे अरसे बाद पुलिस का ऐसा दमखम दिखाई दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विस चुनाव से पहले प्रदेश में भयमुक्त समाज और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दावा किया था। शनिवार यानि आज जनसभा के मंच पर सीएम योगी अपराधियों के खिलाफ अंजाम दी गई पुलिस की कार्रवाई पर अपनी सरकार की पीठ थपथपा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें