फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने ले ली तीन महिलाओं की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार ने ले ली तीन महिलाओं की जान
विज्ञापन

चरथावल। चार दिन में जानलेवा बुखार ने तीन महिलाओं की जिंदगी छीन ली। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में मृत महिला का शव कुल्हेड़ी गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। उधर, तीन पूर्व महाबलीपुर में हुई महिला की मौत स्वाइन फ्लू से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कुल्हेड़ी की फ़रजाना (26) को तो दिन पूर्व बुखार आया था। परिजन पहले गांव में उपचार कराते रहे। हालत में सुधार नही होने पर शुक्रवार सुबह कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक की परामर्श के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन नाजुक हालत में शुक्रवार शाम महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में बकरीद की खुशियां काफूर हो गईं। मृतका की एक साल की बच्ची है। इसी गांव में चार दिन पहले बुखार के कारण भूरा की 22 वर्षीय पुत्री की मौत हो गई थी। उधर, इसी गांव से सटे महाबलीपुर में धर्मेन्द्र कश्यप की पत्नी यशोदा (25) को बुखार आया था। परिजन पहले हल्के में लेते रहे, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद तीन पूर्व मेरठ ले गए। गंभीर हालत में उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि मुजफ्फरनगर प्राइवेट डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू के लक्षण बताते हुए केस मेरठ रेफर किया था। तीन दिन पूर्व हुई महिला की मौत पर परिवार में मातम पसरा है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि महाबलीपुर में ग्राम प्रधान से उन्हें स्वाइन फ्लू से महिला की मौत की खबर मिली थी, लेकिन उनके सामने डेंगू अथवा स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं आया है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। वर्तमान में वायरल का प्रकोप चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें