शिक्षकों ने डीआईओएस ऑफिस पर दिया धरना
मुजफ्फरनगर। शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन ने डीआईओएस ऑफिस में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर धरना दिया। एक दिवसीय धरने के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी भी की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष हरकेश सिंह ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों का अंश तो वेतन से काटा जा रहा है, लेकिन उनके खाते में यह पैसा नहीं जा रहा है। डीआईओएस को कई बार लिखकर दिया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सरकार के आदेश के बाद भी कार्यालय में किसी लिपिक का स्थानांतरण तक नहीं किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष बाकर हुसैन, प्रांतीय सचिव विजयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, अमन कुमार, पप्पू बोकाडिया, सीताराम सहगल आदि ने विचार रखे। शमीम, तजम्मुल हुसैन, अशोक कुमार, मीनाक्षी, पवन कुमार, सूर्यनाथ यादव, सुनील सागर आदि रहे।
सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाएं
मुजफ्फरनगर। एससी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने की मांग की है। वित्त एवं लेखाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि शासन से पत्र जारी होने के बाद भी लाभ नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार, नाथीराम, सुभाषचंद आदि रहे।