चंदा एकत्र कर जमाया कराया बिल
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। कस्बे के कांशीराम कॉलोनी निवासी लक्ष्मी पुत्र सूरज ने बिजली का बिल व कर्जे के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को सीओ एसकेएस प्रताप ने लक्ष्मी का 26 हजार रुपये बिजली का बिल पुलिस स्टाफ वह गणमान्य लोगों के सहयोग से इकट्ठा कर जमा करा दिया। सीओ ने बताया कि मृतक के पुत्र कोई काम नहीं करते हैं और वह बेरोजगार हैं। ऐसे में बिजली का बिल जमा करना उनके लिए असंभव था। विद्युत निगम अपना पैसा उनके पुत्रों से वसूल करता। वह पैसा देने में असमर्थ थे। ऐसे में विद्युत निगम के जेई संजीव कुमार, अजय कुमार ने सहयोग करते हुए पीड़ित परिवार का बिल जमा करा कर उनका सहयोग किया है।