फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए 150 पौधे

विज्ञापन
खतौली में वृक्षारोपण करते विधायक विक्रम सैनी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मंसूरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएसएम शुगर मंसूरपुर परिसर में नीम, जामुन , सागौन व कटहल के 150 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। शुगर मिल की ओर से परिसर व आसपास के क्षेत्र में पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। रविंद्र कुमार शर्मा, ओएन तिवारी, ब्रजराज यादव, शिवकुमार पुंडीर ,संजीव कुमार शर्मा, अजय गुप्ता, बलधारी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी परिसर में पौधरोपण किया
खतौली। विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी ने नवीन मंडी स्थल पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, मंडी समिति सचिव सुमन भारती, मंडी इंस्पेक्टर रिजवान अली, अंकुर सिंघल, नरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू, रवि ग्रोवर, पंकज भटनागर, बाबू मोहिब मलिक, आसिफ मलिक, इरशाद कुरैशी, जावेद कुरैशी आदि रहे।

2 मंसूरपुर में वृक्षारोपण करते मिल अधिकारी।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें