डीएम ऑफिस पर किसानों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। फैक्ट्री के पानी से खेती की जमीन को नुकसान होने के विरोध में धंधेडा के किसानों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग रखी गई। डीएम को ज्ञापन देने वालों में सगीर त्यागी, मुराद आलम, इसरार त्यागी, अकलीम त्यागी, दिलशाद, उम्मेद, साजिद हसन आदि मौजूद रहे।
बिलासपुर में कैंप लगाया
मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में टीबी रोग से बचाव के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की ओर से कैंप लगाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को क्षय रोग के बारे में बताया गया। डॉ उमर फारूख, डॉ रेणू सिंह, डॉ रेनू यादव ने मरीजों की जांच भी की।
फेडरेशन ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने अंकुर गर्ग
मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ कॉमस एंड इंडस्ट्री के द्विवार्षिक चुनाव में अंकुर गर्ग अध्यक्ष चुने गए। संदीप गुप्ता, अंकित संगल उपाध्यक्ष, अभिनव अग्रवाल सचिव, मनीष अग्रवाल सह सचिव, अरविंद गुप्ता कोषाध्यक्ष बने। चुनाव अधिकारी मोहन प्रकाश बंसल ने निर्वाचित होने की घोषणा की। इस अवसर पर नीलकमल पुरी ने बीते दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अशोक अग्रवाल, अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सोमप्रकाश कुच्छल, सतीश गोयल, सुधीर गोयल, अरुण खोसला, तरुण गुप्ता, पवन गोयल, शारिक, अमीर सुल्तान, आरके जैन, अजय गर्ग मौजूद रहे।