देवबंद (सहारनपुर)। नूनाबड़ी गांव में मुख्य सड़क पर लगा सरकारी हैंडपंप पिछले करीब तीन माह से खराब पड़ा है। जिससे दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों में हैंडपंप को ठीक नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया है। समाजसेवी हाफिज मोइनुद्दीन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकारी हैंडपंप की स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। मोइनुद्दीन ने कहा कि हैंडपंप पिछले करीब तीन माह से खराब पड़ा है। इस बाबत ग्राम सचिव को अवगत कराया गया परंतु आज तक भी सरकारी हैंडपंप को दुरुस्त नहीं किया गया है। जिस कारण ग्रामीणों में खासकर राह चलते लोगों को घर या घेर आदि में घुसकर पानी पीना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से गर्मी के सीजन को देखते हुए खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में नवीन कुमार, राव मसरूर, राव इनाम, प्रवीण कुमार, हाफिज मुंतजीर, मनदीप आदि रहे।