चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का शुभारंभ छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। सर्वश्रेष्ठ स्वंय सेवक नौमान और सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका आकृति को घोषित किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए मिंटू कुमार को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी महेश पुंडीर ने सात दिन में छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए रचनात्मक और सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों और सेविकाओं को मुख्य अतिथि साध्वी अंग्न्यानंदी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मान किया। सांत्वना पुरस्कार दिव्यांग छात्र मौ. सादिक को मिला। शिक्षक सिद्धार्थ पुंडीर ने गुरू वंदना और छात्रा स्वाति और दीपिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिवानी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। तरबिया, आकृति, छवि, नीतू पायल आदि ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोह लिया। संचालन सत्यावती ने किया। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, उप प्राचार्य प्रदीप कुमार, अनुज गौड़, मोनिका त्यागी, अतुल वर्मा, मांगेराम शर्मा, शिवानी त्यागी, विनीत कुमार, अर्पित रूहेला का सहयोग रहा। प्राचार्या डॉ. सविता वशिष्ठ ने अतिथियों का आभार जताया।