फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो चालकों सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो चालकों सहित चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना बस अड्डे के पास ओवरटेक करते समय दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस घटना में दोनों ट्रकों के चालकों सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में एक चालक को मेरठ चिकित्सालय में रेफर किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के यमुनानगर से चालक कासिम अपने ट्रक में रेत लेकर मंगलवार को देर रात मेरठ जा रहा था। राजस्थान के गंगानगर से भी ट्रक चालक कासिम अपने सहचालक ममन खान के साथ ट्रक में जौ लेकर कासीपुर जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर जौ व रेत से भरे दोनों ट्रक आगे पीछे दौड़ रहे थे। फुगाना बस अड्डे के पास रेत से भरे ट्रक के चालक कासिम ने अपने आगे जा रहे जौ से भरे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में रेत से भरे ट्रक का चालक कासिम स्टेयरिंग से अपना संतुलन खो बैठा। उसका ट्रक जौ से भरे ट्रक से टकरा गया। इस घटना में रेत के ट्रक का चालक कासिम व उसका सहचालक हसीन तथा जौ से भरे ट्रक का चालक कासिम व उसका सहचालक ममन खान घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया। रेत से भरे ट्रक के चालक कासिम को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस ने घायलों के परिजनों व ट्रक मालिकों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें