फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में सुधार का तीसरे प्रशिक्षण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा कायाकल्प नाम से योजना हुई शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शासन के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने प्रथम फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा कायाकल्प नाम से योजना आरंभ की है।
विज्ञापन

कस्बे के बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में तीसरे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों ने शिक्षण स्तर सुधारने के टिप्स बताए। प्रशिक्षक हरेंद्र मलिक व उम्मेद अली ने अध्यापक व अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि बच्चों को अक्षर व मात्राओं का ज्ञान गतिविधियों द्वारा कराया जाए। अच्छा अध्यापक वही होता है, जिसकी नजर कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी पर होती है। खंड शिक्षाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले परिषदीय विद्यालय के प्रत्येक अध्यापक को विशेष टूल किट दी गई है, जिसका प्रयोग करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनकी बीआरसी पर पांच दिवसीय यह तीसरा प्रशिक्षण शिविर था। पांच दिवसीय चौथा प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कुल पांच प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा। इस मौके पर वरिष्ठ एबीआरसी आनंद मलिक, सोमदत्त शर्मा, संजीव मलिक आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें