ज्ञानस्थली में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मीरापुर। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने बताया कि शटल रेस में कावेरी सदन ने प्रथम, गंगा सदन ने द्वितीय, कृष्णा सदन ने तृतीय और यमुना सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अविचारित प्रतियोगिता में कनिष्का, नंदनी, तमन्ना, सानिया, महक, मुस्कान, हर्षिता, अनुष्का, वर्णिका, श्वेता, अदिति, लवप्रीत, देवांश व श्रद्धा ने अपने अपने सदन को विजयी बनाने में भरपूर प्रयास किए। संचालन छात्रा किरणदीप व हैदर ने किया। निदेशक बीपी सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। कपिल कुमार, कपिल राठी, महनाज खान, रंजीता व चित्रा का सहयोग रहा।
दो वांछित आरोपी पकड़े
मीरापुर। पुलिस ने अलग-अलग मामलों मे वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों में रियाजूदीन पुत्र रहीसुदीन निवासी कैथोड़ा मारपीट के मामले में और नमक मंडी निवासी संजीव पुत्र सूरज छेड़छाड़ के मामले की वांछित चल रहा था।