बिहारी में मोहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च निकाला
सिखेड़ा। गांव बिहारी में मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सीओ मंडी व प्रभारी निरीक्षक ने शांति समिति की बैठक में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ ने चेताया कि शरारती तत्वों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गांव में मोहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च निकाला।
सिखेड़ा के गांव बिहारी में सुन्न मस्जिद के सामने से मोहर्रम का जुलूस निकाले जाने को लेकर कई वर्ष पूर्व शिया समुदाय और सुन्न समुदाय में विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। मुकदमा अभी तक अदालत में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को सीओ मंडी योगेंद्र सिहं, प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ ने शरारती तत्व को शांतिभंग करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।