मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि का विरोध किया है। बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
रालोद कार्यकर्ता सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया। प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय ने कहा कि केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में इतनी ज्यादा वृद्धि कर दी है कि आम आदमी की कमर टूट गई है। डीजल की महंगाई का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। आम आदमी सीधे प्रभावित हो रहा है। सरकार को देश के गरीबों की कोई चिंता नहीं है। युवा रालोद अध्यक्ष हर्ष राठी ने कहा कि प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। मंडल प्रवक्ता विकास कादियान, आदेश तोमर, विक्की पंवार, आशीष बालियान, भूप सिंह, दिग्विजय सिंह, रवि, अभय, मन्नू, हर्ष पंवार, अभिनव, उदित, अभिषेक, प्रशांत, विवेक आदि शामिल रहे।