फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर की सड़कों पर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार दोपहर में तेज बारिश के बाद शाम तक आकाश में काले बादल छाये रहे। कई बार बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से जिले में प्रतिदिन बारिश हो रही है। बारिश के कारण गर्मी से तो लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन उमस अभी भी बनी हुई है। बारिश रुकते ही फिर से गर्मी बढ़ जाती है। शनिवार को दोपहर तक उमस में लोग पसीने में तरबतर नजर आए। दोपहर के समय हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद एक बार तो ऐसा लगा कि आकाश साफ हो गया और सूरज भी निकलता दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद ही आकाश में काली घटा छाई और तेज बारिश हुई। शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी फसलों पर खतरा नजर आया। शहर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी नजर आया। रास्ते अवरुद्ध हो गए। आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नालियों की गंदगी सड़क पर आ जाने से लोगों को अधिक परेशानियां हुई। शहर की निचली बस्तियों साकेत, रामपुरी, जनकपुरी आदि में पानी निकासी की समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें