फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में भी धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
विज्ञापन

शाहपुर/मीरापुर/छपार। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस को देहात क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाया गया।
शाहपुर के आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉ सत्यवीर आर्य ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके जीवन आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं, कस्बे के शांति देवी जैन डिग्री कॉलेज, द स्काईलैंड पब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कॉलेज, कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज, शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज, एक्सपर्ट एकेडमी, आरडी आर्य पब्लिक स्कूल, ग्रोविल पब्लिक स्कूल, मेक्सबेंसन पब्लिक स्कूल व कोहिनूर पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मीरापुर। नन्हीं दुनिया जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्या प्रमिला शर्मा ने बच्चों को शिक्षक के कर्तव्य से अवगत कराया। प्रबंधक वासुदेव शर्मा, शुभ्रा रस्तोगी, तृप्ति, सीमा, शबनाज, कामना, सोनम, फरहाना व निशा मौजूद रहीं। बसंत शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील गोयल ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता में मीनू मेनवाल ने प्रथम, इंशिया जैदी ने द्वितीय व पम्मी ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय को 11 पौधे भी भेंट किए। शेखर सिंह ने संचालन किया। वहीं, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में निदेशक बीपी सिंह, प्रबंधक उर्मिला सिंह व प्रधानाचार्य विपिन कुमार ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। बच्चों ने शैक्षिक गतिविधियों कीं, जिनमें बागीशा प्रथम, नावेद द्वितीय व शगुन तोमर तृतीय रहे। संचालन अरहम व उपाधि ने किया।
विज्ञापन

छपार। गांव बसेड़ा के हैरिटेज पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नीरज बालियान व प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति के जीवन परिचय से अवगत कराया। जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभात कुमार ने बच्चों को शिक्षक दिवस की जानकारी दी। विपिन त्यागी, विजयपाल, योगेश तोमर, जोगेंद्र, संदीप, आशु, शालू, भावना व सलोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनरव्हील क्लब ने मनाया शिक्षक दिवस
मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब की ओर से न्यू हॉरिजन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया। स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इनरव्हील क्लब ने तीन शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उपहार देकर सम्मानित किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल अति आवश्यक हैं, इसलिए क्लब सदस्य कविता कुमार ने टेबल टेनिस की टेबल स्कूल को उपहार स्वरूप दी। क्लब की अध्यक्षा डॉ मंजू प्रभाकर ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। संतोष शर्मा, अंजलि जैन, ऋतु जैन, अंशु स्वरूप, स्मृति गोयल, आशु, दीप्ति आनंद, कुमुद गोयल, सपना सिंघल, कमलेश सिंह, पारुल आदि का सहयोग रहा। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें