फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन डिग्री में साइंस, छोटूराम में बीकॉम की मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय को बीएससी मैथ्स, बायोलॉजी और छोटूराम कॉलेज को बीकॉम की मान्यता दे दी है। इन विषयों के लिए सीधे रजिस्ट्रेशन कराये जा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की है। चारों डिग्री कॉलेजों में दूसरी ओपन लिस्ट के आधार पर एडमिशन किए गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने एडमिशन प्रक्रिया के बीच में ही शहर के कुछ कॉलेजों को नये विषयों की मान्यता दे दी है। मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने बताया कि उनके कॉलेज को बीएससी बायो एवं मैथ्स की मान्यता मिल गई है। एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय ने दोबारा से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खोली है। रजिस्ट्रेशन के माध्यम से ही एडमिशन होंगे। दूसरी ओपन लिस्ट में जिन बच्चों के नाम आए है, उन छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने बताया कि उनके कॉलेज को इस बार बीकॉम की मान्यता मिली है।
रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही प्रवेश होंगे। इग्नू ने भी एग्रीकल्चर से संबंधित नौ कोर्स कॉलेज में चलाये हैं। इसके लिए अलग से स्टडी सेंटर खोला गया है। विश्वविद्यालय की दूसरी ओपन लिस्ट के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। जानसठ रोड स्थित एसवीएम योगा कॉलेज को बीएससी के कुछ विषयों की मान्यता मिली है। श्रीराम कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर की मान्यता मिली है। डीएवी डिग्री कॉलेज और एसडी डिग्री कॉलेज में ओपन लिस्ट के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें