मुजफ्फरनगर। तेज गति से आ रही एक कार की चपेट में आने के कारण विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। नई मंडी के जानसठ रोड पर रात में शादी समारोह चल रहा था। बैंक्वेट हॉल के बाहर कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान एक कार ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रेमी संग युवती फरार, दो हिरासत में
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
नकदी, जेवर लेकर विवाहिता फरार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के न्याजूपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो माह पूर्व उसकी मोहल्ले की ही एक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही युवती उसे व उसके परिजनों को परेशान करती आ रही थी। आरोप है कि शनिवार को विवाहिता घर में रखी नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी इलियास ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।