खतौली। श्री जय भवानी संकीर्तन मंडल की ओर से श्री भवानी मंदिर भवानीनगर का 22वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर संगीतमय सुंदर कांड पाठ का श्रीराम युवा संघ समिति मुजफ्फरनगर के द्वारा किया गया। सुंदर कांड पाठ के पश्चात भवानी धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के प्रधान विजयपाल मुंजाल, सचिव कश्मीरी लाल बठला, मदन छाबड़ा, देवेंद्र नारंग, मोहनलाल गुंबर, राजकुमार छाबड़ा, जय प्रकाश गुंबर, मदनलाल गुंबर, वीरभान गुंबर, अशोक छाबड़ा, सीताराम ठकराल, सूरज छाबड़ा, अमित गगनेजा, रामजी गगनेजा, प्रवीन ठकराल, गुरुदत्त अरोरा सभासद, राजकुमार, सुभाष गगनेजा, दीपक खुराना, प्रमोद ठकराल, प्रमोद बठला आदि का विशेष सहयोग रहा।