फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में परशुराम जन्मोत्सव पर बच्चों ने भावपूर्ण स्मरण किया। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने भगवान परशुराम के जीवन मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
परिक्रमा मार्ग स्थित स्कूल में छात्र-छात्राओं ने भगवान परशुराम को नमन किया। गगन शर्मा, संदीप दीक्षित, विपिन शर्मा, सुरुचि सिंह ने विचार रखे। उधर, जानसठ रोड़ स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महर्षि परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुुुुभारंभ प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने चित्र पर माल्यार्पण से किया। मुख्य वक्ता आचार्य पवन चंदेल ने कहा कि महर्षि परशुराम भगवान विष्णु जी के छठे अवतार थे। बच्चों से उनके आदर्शो को जीवन में ग्रहण करने का आहवान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन में शिक्षा का महत्व
मुजफ्फरनगर। मदरसा पैगाम ए इंसानियत गांव सुजडू के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से जीवन में शिक्षा का महत्व बताया। वक्ताओं ने कहा कि अभिभावक बच्चों को उच्च शिक्षित बनाए। अतिथि डॉक्टर सम्राट, हाजी इस्लाम, डॉ इसरार ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता आसिफ राही और संचालन हसीन पुंडीर ने किया। दिलशाद, डॉ साहवेज राव, डॉ आरिफ थानवी, मौहम्मद अरशाद, डॉ शहजाद त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें