बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। आंबेडकर जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों और भव्य झांकियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा में भारी भीड़ के कारण शाम के समय शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति रविदासपुरी ने विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा का शुभारंभ टाउन हाल से वाल्मीकि नेता कुल्लनदेवी ने किया। शहर के मुख्य मार्गों झांसी की रानी, मीनाक्षी चौक, खालापार, खादरवाला, ईदगाह चौक, हनुमान चौक, किला मौहल्ला, बकरा मार्किट, शिवचौक, सदर बाजार होते हुए आंबेडकर की प्रतिमा पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भव्य झांकियां बनाई गई थी। रविदासपुरी, केशवपुरी, धर्मपुरी, खादरवाला, कृष्णापुरी, रामलीला टिल्ला आदि कालोनियों की झांकियां शामिल रही। बैंडबाजों के साथ दलित समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी शोभायात्रा में मौजूद रहे। आयोजन में राजकुमार सिद्धार्थ, कर्ण सिंह, सूरजमल, राजेंद्र, सतीश कुमार, सोहनलाल, रोशन लाल, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार, कमल किशोर, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, सोमदत्त, मुकेश कर्णवाल आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारीक कुरैशी और सतीश गर्ग के नेतृत्व में स्वागत किया। राकेश पुंडीर, सलीम मलिक, राहुल, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा, जुबैर कुरैशी, मोहसीन अंसारी, हरिशंकर सैनी आदि मौजूद रहे।