फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंराकला। कस्बा सिसौली के अंबेडकर भवन में अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि बाबा साहब के सबसे बड़े समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब का स्मारक मुंबई में इंदु मिल की 25 एकड़ भूमि में बनवाने का निर्णय लिया है। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आरक्षण के प्रति भ्रम फैलाया जा रहा है। जो पढ़े लिखे लोग समझ रहे हैं। अब लोग विपक्षी पार्टी के नेताओं के बहकावे में नहीं आएंगे। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने बताया कि भाजपा पूर्व से ही दलित व शोषित समाज को साथ लेकर चलने के पक्ष में रही है। भाजपा में सभी वर्गों के लोगों को उच्च पदों पर आसीन किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव टिकैत, योगेश बालियान, डॉ. बाबूराम मलिक, सुरेश सिंघल, ओमेंद्र मुखिया, सुनील बंजी, सुभाष, नरोत्तम, रामभजन वाल्मीकि, रेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें