करंट लगने से युवक की मौत, हंगामा
तितावी।
समर्सेविल लगाते समय अचानक विद्युत लाइन में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांम जसोई निवासी आसिफ अपने घर के सामने समर्सेविल लगवा रहा था। परिजनों का कहना है कि विद्युत लाइन में शट डाउन लिया गया था, लेकिन अचानक से लाइन में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर काम कर रहे मजदूर मुजफ्फरनगर निवासी जावेद पुत्र निसार अहमद की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर परिजन गांव पहुंचे और युवक का शव लेकर घर आए। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।