फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर ने दोपहर तक किए रखा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शीतलहर और ठंड से आम जनता को निजात नहीं मिल पा रही है। लगातार कोहरे की स्थिति बनी है। कोहरे और शीतलहर के कारण लोग दिन में भी अलाव जलाकर ठंड दूर करते रहे। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर तक आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया।
विज्ञापन

बुधवार को अब तक का सबसे भयंकर कोहरा रहा। दोपहर बाद तक कोहरा छाया रहा। सुबह के समय सड़क पर इतना कोहरा था कि वाहनों की रफ्तार अपने आप ही धीमी पड़ गई। कोहरे में जहां लोग घर से बाहर कम निकले और जो मजबूरी में निकले उन्होंने अपने वाहनों की रफ्तार को धीमे रखा। बाजार में दोपहर तक ही खुलते नजर आए। शीतलहर के चलते आम आदमी शाम को जल्द अपने घर पहुंच रहा है और सुबह को देर से घर से बाहर निकल रहा है। रात्रि में आदमी मजबूरी में ही घर से बाहर जा रहा है। बुधवार को कोहरे का आलम यह था कि मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। दोपहर बाद सूरज के निकलने से कुछ देर तक लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें