फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो वाहन चोर चोरी की बाइक लेकर उसे बेचने जा रहे हैं। सुजडू चुंगी के पास पुलिस ने घेराबंदी करके दो युवकों को बाइक व तमंचा और कारतूसों सहित पकड़ा। उनके पास से मास्टर की भी बरामद हुई। पकडे़ गए अमन कुमार निवासी पुरा मंसूरपुर और साहिर निवासी मौलाहेडी मंसूरपुर से पुलिस ने चोरी की चार और बाइक बरामद की।
विज्ञापन


नौकर चार लाख रुपये लेकर फरार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सदर बाजार निवासी गौरव गोयल पुत्र सतीशचंद गोयल ने बताया कि उसकी सदर बाजार में मुख्य मार्ग पर गोयल आइल्स एंड सेनेट्री स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान पर खालापार निवासी नौशाद अली पुत्र महबूब अली नौकर हैं। नौशाद छह लाख रुपयों का भुगतान लेने गया था, जिसमें से दो लाख रुपये उसने एक दर्जी के हाथ दुकान पर भिजवा दिये और चार लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

टिप्पणी करने वाली अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा
मुजफ्फरनगर। जातीय हिंसा और दंगों को लेकर एक महिला अधिवक्ता के द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर रोष जताते हुए महिला अधिवक्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें