फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी-डीएवी में 27 प्रत्यशियों ने ठोकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएवी और एसडी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में 27 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। इनमें अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। छात्र संगठनों ने जुलूस और जोश के साथ पर्चा कालेज में जमा कराया है। कालेज प्रशासन नामांकन पत्रों की जांच के बाद शनिवार को अंतिम सूची जारी करेंगे। प्रत्याशियों की किस्मत फैसला आठ जनवरी को मतदान के दिन होगा।
विज्ञापन

जिले में पांच साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके लिए शुक्रवार को कालेजों में नामांकन किए गए। छात्रसंघ को लेकर छात्रों में उत्साह दिखाई दिया। सपा-रालोद और कांग्रेस के गठबंधन के प्रत्याशियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ कारों के काफिले और साथियों के हुजूम को लेकर नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों ने जीत के साथ कालेज, छात्रों की समस्याएं उठाने के भी वादे किए। एसडी कालेज में चार पदों पर 14 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। जिसमें अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पर दो, सचिव पर तीन और कोषाध्यक्ष पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा डीएवी कालेज में अध्यक्ष पर पांच, उपाध्यक्ष पर तीन, संयुक्त सचिव पर दो, कोषाध्यक्ष पर एक प्रत्याशी मैदान में उतरा है। एसडी कालेज के प्राचार्य डॉ एसी वार्ष्णेय ने बताया कि कालेज में शांतिपूर्ण तरीके से छात्रों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आठ जनवरी को मतदान किया जाएगा। इसके लिए चुनावी सेल तैयारियों में लगी है।

कॉलेजों के बाहर तैनात रही पुलिस
कालेजों में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान पुलिस बल तैनात किया। डीएवी और एसडी कालेज के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात रखा गया। हंगामा और हुड़दंग करने वाले छात्रों को पुलिस ने कालेज के भीतर नहीं घुसने दिया। इसको लेकर छात्रों ने ऐतराज उठाया, लेकिन कालेज प्रशासन ने छात्रों के बिना आईकार्ड के नहीं आने दिया। तब जाकर छात्र कालेजों से वापस लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महारथियों ने भरा पर्चा
एसडी कालेज::
अध्यक्ष: अर्जुन, शेखर रोहल(गठबंधन), अंशु मलिक (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष: नितिन गौतम (एबीवीपी), अमन धीमान, विजय कुमार (गठबंधन), सोनिया।
महामंत्री: मीनाक्षी (गठबंधन), विशाल कश्यप, विशाल शर्मा (एबीवीपी)।
संयुक्त सचिव: शुभम, कार्तिक गोयल (एबीवीपी), अमन कुमार, अनुज वर्मा।

डीएवी डिग्री कालेज:
अध्यक्ष: दीपक (गठबंधन), गौरव (एबीवीपी), डॉली, मोहिनी, सोनी।
उपाध्यक्ष: गौरी चौहान (एबीवीपी), शाहरुख मलिक (गठबंधन)।
महामंत्री: चिराग (गठबंधन), अजमा परवीन, शुभम सैनी (एबीवीपी)।
संयुक्त सचिव: अमन जैन (एबीवीपी), ऋषभ चौधरी (गठबंधन)।
कोषाध्यक्ष: ललित कुमार (एबीवीपी)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें