फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी, प्रतिभावान छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। खेलकूद सहित विभिन्न कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में आकांशा, नगमा, मेहंदी में सानिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह, समाजसेविका डॉ. शहरा तारीक, जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या सत्या प्रभा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालक प्रियंका ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में आकांशा व नगमा ने पहला, संदीपा व शाहिस्ता ने दूसरा, मेहंदी में सानिया, ग्रह विज्ञान प्रदर्शनी में नेहा का कैंडल, आरजू की पेंटिंग, विज्ञान प्रदर्शनी में जल प्रदुषण में नगमा, गणित में रिया व सिंपल, तूषा शर्मा, शाहिस्ता ने अपने अपने वर्ग में बाजी मारी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सोनम, अजरा, पलक, प्रिया, त्रिसा राठी, शालू, जिज्ञासा, जीनत, पूजा, बुसरा की सुंदर प्रस्तुति रही। समाज सेविका कृष्णा राठी ने छात्राओं को ब्लेजर और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। सुखराम सिंह, शैलेंद्र राठी, संदीप राठी, धर्मवीरी, राजेश शिवाच, सुरेखा, प्रियंका, अंजू, अनीता जैन, कोमल, अंशुल, मोनिका, ज्योति, गुरुवचन, भूषण, प्रताप आदि मौजूद रहे।

सास-बहू सम्मेलन का आयोजन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा और सिकंदरपुर स्वास्थ्य केन्द्रों पर सास-बहू सम्मेलन हुए। भोपा सीएच से पर प्रधान समीमआरा ने और सिकंदरपुर में ग्राम प्रधान मेनपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सास बहू के 25 जोड़ों को सम्मानित किया गया। भोपा की संयोजक सुनीता सालार ने बताया कि फैमली प्लानिंग अपनाने वाले परिवारों को भी सम्मानित किया गया। आशा कार्यकर्ताओं और कस्तूरबा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। भोपा चिकित्सा प्रभारी आजादवीर, डॉ. आरडी गौड़, डॉ लक्ष्मी निर्वाल, पूर्व प्रधान इजहार अहमद, दीनदयाल पांडे, प्रशांत कुमार, मांगेराम, सतपाल, सुदेश मलिक, प्रिया, मौहम्मद खालिद, प्रधान विजय पाल, संसार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें