छपार (मुजफ्फरनगर)। नारी सुरक्षा सशक्तिकरण अभियान के तहत भारत मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनकर स्वयं सुरक्षा करने और विकट परिस्थितियों में बिना किसी झिझक के पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत हाईवे स्थित भारत मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानून संबंधी जानकारियों से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि एसओ छपार आदेश त्यागी ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर होना चाहिए। किसी भी समस्या की सूचना बिना किसी झिझक और घबराहट के अपने परिजनों और महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-100 व स्थानीय पुलिस को देनी चाहिए। मुख्य रूप से एसआई जितेंद्र शर्मा, प्रबंधक डॉ अकरम, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, डॉ कामेश, प्रशांत कुमार, प्रोफेसर रीना मिश्रा, दीपक त्यागी, शालू चौधरी और संगीता चौधरी आदि उपस्थित रहे। उधर, भोपा में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज भोपा की प्रधानाचार्या सत्यप्रभा ने छात्राओं से कहा कि नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। उप प्रधानाचार्या राजेश रानी ने भी छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। भोपा थाना प्रभारी विजय सिंह ने भी छात्राओं को नारी सशक्तिकरण सहित एंटी रोमियो, डायल 100 सहित पुलिस प्रशासन आदि द्वारा मिलने वाली तत्काल सुविधाओं की जानकारी दी। महिला आरक्षी कुमारी जावित्री ने भी जानकारी दी। प्रधानाचार्या सत्याप्रभा, राजेश रानी, प्रियंका, अंजू राठी, मोनिका जैन, शिवानी, सुरेखा राठी, अंजू पाल, कोमल, बाबू मनोहर नेगी, गुरुवचन सहित समस्त कॉलेज स्टॉफ का सहयोग रहा।