फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल की टीम में चुनी गईं प्रतिभावान खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी कन्या इंटर कालेज में प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में जनपदीय बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के तीन स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डीएवी इंटर कालेज की टीम ने बाजी मारी है। इसके बाद प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंडल स्तर की टीम में चयन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजिका प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता प्रारंभ कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर डीएवी इंटर कालेज, वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला की टीम द्वितीय और तृतीय स्थान पर एसडीएस विद्या मंदिर मंसूरपुर की टीम रही। विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद तीनों कालेजों से मंडल स्तर की टीम के लिए खिलाड़िय़ों का चयन किया गया। जिसमें खुशी, नंदनी, वैशाली, गुड्डन, मानवी राठी, ज्योति, सोनिया, मानवी, आरती, हषका, शिवानी, काजल के साथ अतिरिक्त के रूप में मनु को चुना गया है। यह खिलाड़ी मंडल स्तर पर ग्यारह सितंबर को होने वाले मैच में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान रचना रावत, बबीता राणा, आरती, हरीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने जीते मेडल
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के मेधावियों ने प्रतियोगिता में मेडल जीतकर नाम रोशन किया। 30 अगस्त से एक सितंबर तक साहिबाबाद में हुई। 30वीं क्षेत्रीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सौरभ कुमार, भगत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़िय़ों का अखिल भारतीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। उधर, बिजनौर के नहटौर में हुई 30वीं प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़, क्रॉस कंट्री में अनुज कुमार प्रथम, अमन चौधरी ने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में मनु चौधरी प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रशिक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि यह तीनों खिलाड़ी उत्तराखंड के काशीपुर में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल, अध्यक्ष सुभाषचंद गुप्ता ने खिलाड़िय़ों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें