ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव मुझेड़ा के निकट एक पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क के किनारे खडे़ पेड़ से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई और ट्रक मालिक घायल हो गया।
पंजाब के होशियारपुर शहर से रूटावेटर लादकर ट्रक अमेठी जा रहा था। ट्रक सुबह जब मीरापुर के गांव मुझेड़ा के निकट पहुंचा, तो अचानक ट्रक के सामने एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में चालक अमरजीत सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी गांव दौलतखा बसी , होशियारपुर मौत हो गई। ट्रक मालिक जोरावर सिंह निवासी कडियाना, होशियारपुर घायल हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।