मांस की दुकानें बंद कराने की मांग
मुजफ्फरनगर। जैन समाज ने पर्यूषण पर्व पर मांस की दुकानों को बंद कराए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में हंगामा किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यूषण पर्व पर प्रदेशभर में मांस की दुकानों को बंद किया जाए।
बृहस्पतिवार को भारतीय जैन मिलन परिवार और सकल जैन समाज के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने कहा कि जैन धर्म में भाद्रप्रद माह का अपार महत्व होता है। यह धर्म, ध्यान, त्यागी और तपस्या का माह है। जैन धर्म सभी जीवों को अभयदान देने में विश्वास करता है। इस साल पर्यूषण पर्व 11 अगस्त से 26 अगस्त तक श्वेताम्बर जैन समाज और 26 अगस्त से 5 सितंबर तक दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व है। महापर्व पर जिले के साथ ही प्रदेश में मांस की दुकानों को बंद कराए जाने की मांग की है। इस दौरान वाई के जैन, जयकुमार जैन, नरेंद्र जैन, सचिन जैन, आदीश जेन आदि मौजूद रहे।