फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जुलाई से रूट बदलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जुलाई से मेरठ रूट पर बढ़ जाएगा किराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर रोडवेज डिपो ने भी तैयारियों को अमलीजामा पहना दिया है। आठ जुलाई की रात्रि से बसों का रूट बदल जाएगा। हरिद्वार जाने वाली बसें रोहाना-देवबंद से होते हुए जाएंगी। वहीं, सबसे व्यस्त मार्ग में शामिल मेरठ रूट पर भी परिवर्तन का खाका खींचा गया है। रूट बदले जाने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की फजीहत होती है। हाईवे पर शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने के कारण यातायात प्रभावित होता है, जबकि आम ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद रखना पड़ता है। साथ में रोडवेज बसों के संचालन को भी रूट बदलने पड़ते हैं। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की भीड़ आठ जुलाई से बढ़ना प्रारंभ होगी। इसको लेकर डिपो अधिकारियों ने भी बसों के मार्ग में परिवर्तन की प्लानिंग कर ली है। कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार रूट पर अधिक वाहनों का संचालन रहेगा, लेकिन रूट बदला गया है। हरिद्वार जाने वाली बसों को रोहाना, देवबंद के रास्ते से निकाल कर भेजा जाएगा। 15 जुलाई के बाद हाईवे पर कांवड़ियों का रैला अधिक जोर पकड़ेगा, जिसके चलते सबसे व्यस्त मार्ग में शामिल मेरठ-दिल्ली मार्ग पर भी बसों का किलोमीटर रूट बढ़ाया गया है। मेरठ जाने वाली बसें मीरापुर वाया रामराज, मवाना से होते हुए मेरठ पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली बसों को भी बिजनौर मार्ग से निकाला जाएगा। इससे यात्रियों की जेब पर अधिक भार पड़ेगा। रूट बदले जाने पर यात्रियों को 86 पैसे प्रति किमी की दर से अधिक किराया देना पड़ेगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने विचार विमर्श किया है। इस दौरान बसों के रूट और सुविधा पर जोर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ बसों के रूट परिवर्तन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें