फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बेटे के साथ पीड़ित पहुंचा कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बिलासपुर प्रकरण में पीड़ित पक्ष के लोग घायल युवक के साथ नई मंडी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नई मंडी के बिलासपुर में शनिवार दिन में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। झगड़े में शोएब पुत्र मेहरबान छर्रे लगने से घायल हुआ था। रविवार सुबह मेहरबान ग्रामीणों के साथ नई मंडी कोतवाली पहुंचा। बताया कि ईद से पहले भी दोनों पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में आरोपी पक्ष से पैसों का मामला निपटा लिया था। शनिवार को आरोपी पक्ष के युवकों ने फिर से पीड़ित के बेटे शोएब पर फायरिंग की। रविवार सुबह मेहरबान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घायल का मेडिकल कराकर मामले में सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें