फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन

बुढ़ाना। प्रधान द्वारा गलत तरीके से करवाए जा रहे सीसी रोड के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। प्रधान को गांव वालों के बताए अनुसार निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव परासौली में गांव की पुलिया से लेकर मंदिर तक 225 मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा गलत तरीके से गहराई से ऊंचाई की ओर निर्माण कार्य करने का विरोध करते हुए निर्माण रुकवा दिया। गांव वालों ने गलत निर्माण कार्य की सूचना उपजिलाधिकारी को दी। बुधवार को एसडीएम श्याम अवध चौहान सीओ व पुलिस बल के साथ परासौली पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान रास्ते का निर्माण नीचे से ऊंचाई की ओर कर रहा है। निर्माण कार्य ऊंचाई से निचाई की ओर होना चाहिए। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करते हुए ग्राम प्रधान हाजी इलियास को बताया कि विधिवत निर्माण ऊंचाई से निचाई की ओर होता है। उन्होंने गांव वालों के विरोध को सही बताया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान को ऊंचाई से निचाई की ओर सीसी रोड का निर्माण कराने के निर्देश दिए। मौके पर निर्माण कार्य का विरोध करने वालों में सतेंद्र, बल्लम अली, बलराम, तीरथ सैनी, फूल सिंह, सौराज, मांगेराम, डॉ. बबली, पिन्टू राणा व यासीन सहित गांव के काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें