फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 1383 युवा बने कांस्टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 1383 युवा बने कांस्टेबल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में जनपद के 1383 युुवाओं ने बाजी मारते हुए कांस्टेबल बनने का गौरव हासिल किया है। सोमवार को जारी हुए रिजल्ट में जनपद सूबे में छठे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अक्तूबर 2018 में आरक्षी के 49,568 पदों पर भर्ती के लिए लिखित व शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें पूरे प्रदेश से 23 लाख युवाओं ने प्रतिभाग किया था, जिनमें करीब सवा लाख युवा अगले चरण के लिए चयनित हुए थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद सोमवार को आरक्षी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें जनपद के 1383 युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने सपनों को सुनहरे भविष्य की उड़ान दी। युवा भर्ती के मामले में जिला पूरे प्रदेश में मेरठ, आगरा, बुलंदशहर, बागपत व मथुरा के बाद छठें स्थान पर रहा। एसएसपी अभिषेक यादव ने कांस्टेबल परीक्षा में उत्तीर्ण होकर पुलिस विभाग में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें