मालवीय चौक पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
आरएसएस के शिविर में 136 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
मुजफ्फरनगर। मालवीय चौक स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह दस बजे जिला विभाग कार्यवाह एवं नगर कार्यवाह ने किया। शिविर में 136 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
शिविर के उद्घाटन मौके पर विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक या देवी या अन्य किसी प्रकार की आपदा जब भी देश पर आती है और देश को समाज को आवश्यकता होती है, तब तब संघ के कार्यकर्ता आगे बढ़कर आपदा प्रबंधन में सहयोग का काम करते हैं। कोरोना काल में मरीजों को खून की आवश्यकता पड़ रही है। लक्ष्मीनगर के कार्यकर्ताओं ने इस शिविर का आयोजन किया। शिविर में 136 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं को बाद में जलपान आदि की व्यवस्था की गई ताकि उन्हें किसी प्रकार की कमजोरी महसूस ना हो। नगर कार्यवाह नितिन, कुलदीप गोयल, ऋषभ, बृजेश, श्रीकांत त्यागी आदि मौजूद रहे।