फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में 132 मतदाता बैलेट पेपर से डालेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद विधानसभा क्षेत्र में 132 मतदाता इस बार बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। प्रशासन द्वारा उक्त सभी मतदाताओं से उनके घरों पर ही वोट की डलवाने की व्यवस्था की गई। इस संबंध में समस्त कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि जो लोग चलने फिरने में असमर्थ हैं । चुनाव में उनकी वोट बैलेट पेपर से घर पर ही डलवाने की व्यवस्था की जाए। रिटर्निंग आफिसर एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि देवबंद विधानसभा में दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के करीब 6000 मतदाता चिह्नित किए गए है। इनमें 132 मतदाताओं ने ही बैलेट पेपर से वोट डालने को अपनी सहमति जताई है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई। टीम में 2 पोलिंग अफसर, 1 माइक्रो आब्जर्वर, 1 वीडियोग्राफर व 1 सुरक्षाकर्मी शामिल रहेगा। उक्त टीम 5 से 10 फरवरी के बीच उक्त मतदाताओं के घर पर जाकर उनका वोट डलवाएगी। एसडीएम ने बताया कि उक्त सभी 132 मतदाताओं की बैलेट पेपर से वोट डलवाने संबंधी कागजी कार्रवाई को पूरा कर लिया गया है। बता दें कि देवबंद विधानसभा में 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने और उन्हें अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें