फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक के सबूत मांगना भारतीय सेना का अपमान : राघव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद बालाकोट में वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद विपक्षी दलों द्वारा आतंकियों के मारने के सबूत मांगना भारतीय सेना का अपमान है। सरकार से सबूत मांगकर ऐसे नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद राघव लखनपाल शर्मा शुक्रवार को ऊंचागांव, जड़ोदा जट्ट, केंदुकी और शिक्षक कालोनी में सांसद निधि से निर्मित आरसीसी सड़कों के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के अंदर और बाहर मजबूत निर्णय लेकर स्वयं को विश्व पटल पर मजबूत किया है। सरकार ने आतंकियों के गढ़ में घुसकर जिस तरह से बदला लेने की नीति बनाई उससे पाकिस्तान विश्व में अलग-थलग पड़ गया है। सांसद ने कहा कि जम्मू के उरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों के बाद जिस प्रकार से भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को ढेर किया है उसके बाद कोई भी देश अब भारत की तरफ आंख दिखाने की हिमाकत नहीं करेगा। सांसद ने कहा कि सेना द्वारा आतंकियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई को लेकर सबूत मांगने वाला विपक्षी पाकिस्तान की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में सहारनपुर में रेलवे लाइन का दोहरी करण, पासपोर्ट आफिस, विश्वविद्यालय की स्थापना, सहारनपुर बाईपास, दिल्ली से मां शाकंभरी देवी तक फोरलेन सड़क समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इस मौके पर नगराध्यक्ष गजराज राणा, भाजपा जिला पंचायत सदस्य शशी त्यागी, अमरीश त्यागी, डा. उपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंघल, नीटू त्यागी, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें