फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में मंडल में पहले नंबर पर आया बुढ़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता में मंडल में पहले नंबर पर बुढ़ाना
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत चार जनवरी से 31 जनवरी तक हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 का परिणाम घोषित हो गया है। नगर पंचायत बुढ़ाना को सहारनपुर मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश स्तर पर नगर पंचायत 11वें स्थान पर रही। इस परिणाम के आने से नगर पंचायत कार्यालय में खुशियां छा गईं। कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का लुत्फ उठाया। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने सफाई व्यवस्था में सहयोग करने पर सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में चार से 31 जनवरी तक स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया था। एक सप्ताह तक सर्वे टीम कस्बे में घूमती रही। सर्वे टीम ने कस्बे की कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक ओर सामुदायिक टॉयलेट और निजी शौचालयों की व्यवस्था का निरीक्षण किया था। नगर पंचायत के उपकरण, कर्मचारी, कर्मचारियों की स्थिति और कस्बे की जनता सफाई के प्रति कितनी जागरूक है इसका भी परीक्षण किया गया था। दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को स्वच्छता सर्वे के नतीजों का एलान किया गया। शहरी स्थानीय निकायों के स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत सहारनपुर मंडल मेें नगर पंचायत बुढ़ाना पहले स्थान पर रहा। प्रदेश स्तर पर कुल 590 नगर पंचायतों में से बुढ़ाना 11वें स्थान पर रही। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 का परिणाम आते ही नगर पंचायत बुढ़ाना के कार्यालय कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों में खुशियां छा गई। बृहस्पतिवार को कार्यालय कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत का जश्न मनाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ओम गिरि, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दिनेेश त्यागी व सतीश कुमार, सचिन गोयल, सचिन कोरी, योगेश भार्गव, सुमित, शाह आलम, दिनेश कुमार व लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने में सफाई व्यवस्था के प्रति कस्बे में जागरूकता पैदा करने में नगर पंचायत के सभी सदस्यों का सहयोग मिला। साथ ही जनता ने भी अभियान का पूरा समर्थन किया। यह नागरिकों की जीत है।
अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने कहा कि नगर पंचायत के ब्रांड नायक डॉ. राजीव कुमार सहित कस्बे की जनता, नगर पंचायत के कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों, नगर पंचायत सदस्यों व कस्बे के नागरिकों का इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में पूर्व मंत्री व सांसद डां. संजीव बालियान व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक का भी उन्हें भरपूर सहयोग व योगदान मिला।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात ने रचा था इतिहास
बुढ़ाना। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा वर्ष 2018 में नगर पंचायत बुढ़ाना के वार्ड नंबर सात ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया था। नगर पंचायत का वार्ड नंबर पांच चौथे स्थान पर रहा था। जिला पंचायत के सभागार में जिलाधिकारी ने चेयरपर्सन बाला त्यागी को पहले नंबर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। 23 दिसंबर 2018 को घोषित हुए इस परिणाम से नगर पंचायत के कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों व नगर पंचायत सदस्यों में जागरूकता पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें