फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया प्रकृति में बदलाव का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया प्रकृति में बदलाव का त्यौहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदेन पब्लिक स्कूल में प्रकृति के परिवर्तन का त्यौहार बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मां शारदे की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं ने मां शारदे की स्तुति करते हुए सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी का महत्व बताया। कहा कि बसंत के आते ही प्रकृति के सभी तत्व मानव, पशु और पक्षी उल्लास से भर जाते हैं। स्कूल प्रबंधक विश्व रतन ने छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी की बधाई दी।

मां सरस्वती को पसंद हैं सफेद और पीले फूल
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती की पूजा की गई। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रिंकू गोयल ने बताया कि इस दिन सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है। मां सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल पसंद हैं। और उन्हें बूंदी का प्रसाद भी बहुत प्रिय होता है। इसके
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद सब छात्र-छात्राओं ने बारी बारी से पीले रंग के फूल चढ़ाकर पूजा की। छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर टीचर्स ने पतंग उड़ाई और बसंत पंचमी का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रिया, इशिका, गरिमा, विधि, अंजना, मेघाली और ऐश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें