फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने किसानों व युवाओं को किया बर्बाद- योगराज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित युवाओं की बैठक में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार ने किसानों और शिक्षित युवाओं को बर्बाद कर दिया। किसानों को फसलों का उचित दाम व गन्ने का भुगतान नही दिया। शिक्षित बेरोजगार युवकों को नौकरी नही मिली।
विज्ञापन

कस्बे के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में सोमवार को रालोद नेताओं, युवा पदाधिकारियों की बैठक हुई। रालोद युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी के नेतृत्व में कस्बे व देहात के युवा बैठक में भाग लेने पहुंचे। रालोद नेता व पूर्व मंत्री योगराज सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल डबास भी उनके बीच पहुंच गए। युुवाओं की मांग पर उन्हें रालोद के पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। बैठक में पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देेश को अनाज खिलाने वाले किसान को बर्बाद कर दिया। पिछले साल का गन्ने का भुगतान बकाया चला आ रहा है। यह सत्र आधा बीत चुका है, इस सत्र का भुगतान कब मिलेगा कुछ पता नहीं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने के नाम पर देश में आई भाजपा सरकार ने नौजवानों के साथ धोखा किया है। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी और युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल डबास ने भाजपा की सरकार को किसानों, गरीबों व बेरोजगारों का शोषण करने वाली सरकार बताया। मौके पर अंकित त्यागी को युवा नगर अध्यक्ष, अंकित जाटव को युवा का जिला सचिव तथा संजय शर्मा को युवा का जिला महामंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन हाजी जमशेद, आदेश त्यागी, अशोक पांचाल, सूर्या, राहुल अनंत, अन्नू, हर्ष चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें