मां शाकंभरी का प्रकटोत्सव मनाया
बुढ़ाना। कस्बे में श्री दुर्गा मंदिर चांदनी वाला में मां शाकंभरी देवी प्रकटोत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। सोमवार सुबह मंगल आरती के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, शाम को भी महाआरती हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी व चेयरपर्सन बाला त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सुशील तायल, अमरीश बंसल, मनीष संगल, राजीव गर्ग सहित धर्म प्रचार समिति के सभी पदाधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।