फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर नियमित तौल न होने पर होगी कार्रवाई: डीसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित तौल नहीं होने पर होगी कार्रवाई: डीसीओ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आर डी द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। चीनी मिल मंसूरपुर के क्रय केंद्र तिगरी की जांच की। इस क्रय केंद्र के किसानों ने क्रय केंद्र पर नियमित तौल नहीं होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीसीओ ने बताया कि किसानों की शिकायत सही पाई गई। क्रय केंद्र तिगरी पर तौल किए गए गन्ने का उठान न हो पाने के कारण चीनी मिल मंसूरपुर ने छह, सात, आठ, दस और 11 दिसंबर को तौल नहीं हुई। डीसीओ ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। यदि चीनी मिल की वजह से किसी विशेष तिथि में तौल न हो पाए, तो किसानों की तौल तिथि तत्काल आगे बढ़ा दी जाय, जिससे उन्हें कोई परेशानी न उठानी पड़े। डीसीओ ने जटमुझेड़ा क्रय क्रेंद्र का निरीक्षण किया, जहां पर व्यवस्थाएं सही मिली। चीनी मिल खाईखेड़ी के क्रय केंद्र शुक्रताल के निरीक्षण में कांटा सही पाया गया, किंतु संबंधित तौल लिपिक और किसान द्वारा आपसी साठगांठ कर खाली बुग्गी गाड़ी के वजन में अंतर किया गया था, जिस पर डीसीओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। डीसीओ ने बताया कि वे चीनी मिलों के क्रय केंद्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

ृ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें